Sunday, March 18, 2012

madhya yug ke yoddha

" श्री गणेशाय नमः "

महोबा प्रसिद्द है पान के लिए , वीरों की आन वान शान के लिए , आल्हा उदल की पहिचान के लिए और भुजरियों के सम्मान के लिए  ! यही महोबा नगर जो आज उत्तर प्रदेश का एक जिला  है कभी भारत का एक गौरव शाली नगर था वाक्पति , विद्याधर , धंग , गंड , और यशोवर्मन जैसे पराक्रमी चंदेल नरेशों की राजधानी , जिनकी यश गाथा अफगान से गुजरात तक विस्तारित थी !
                                                                    ११ वीं शताब्दी अपने समापन को उद्दत थी और चंदेलों से  राजलक्ष्मी भी मुक्त होने को लालायित महोबा में  राजा परमाल महान चंदेल नरेशों की वंश परम्परा में सत्ता सुंदरी पर आशक्त शासन की बाग़ डोर सम्हाले हुए थे राज रंग में डूबे राजा शस्त्र  उठाने के काबिल तो न थे पर वीरों के सरताज जरुर थे , महाबली पराक्रमी योद्धाओं का उन्हें टोटा न था ! युद्ध उद्दत आल्हा उदल जैसे बनाफर सरदार  महोबा के गौरवशाली ध्वज के वाहक थे ! जिनके कारण चनेलों का यह प्रदेश उत्तर भारत की teen प्रमुख शक्तियों में स्थापित था किन्तु सत्ता सुंदरी तो मानो चंदेलों से ऊब चुकी थी !
                                                                         समुद्र शिखर से इच्छनी कुमारी को ब्याह  दिल्ली लौट रहे संभरीनाथ प्रथ्वी राज चौहान के  सुलतान मुहम्मद गौरी से युद्ध में घायल सैनिक मार्ग भटक कर महोबा आ पहुंचे और राजसी उद्यान में आ ठहरे ! राज ने सुना तो तुनक गया तिलमिला कर हरिदास बाघेला के साथ चुने हुए जाँगरा जादव  सोलंकी  गहरवार  गोहिल   और बनाफर यूथपों को चौहान सैनिकों को दण्डित करने का हुकुम दे रवाना किया  हरिदास बाघेला एक हजार वीरों का समूह ले उद्यान में चौहान सैनिकों को ललकारा ! गजनी के सुलतान को सहज ही बाँधने वाले चौहान के सैनिक युद्ध का आह्वान सुन कैसे चुप रहते दोनों और से तलवारें खिचीं रन चंडी का खप्पर चंदेल सैनिकों के रक्त  से भर दिया गया ........................

Tuesday, February 21, 2012

परमाल रासो

बुल्लाय  राज आल्हयं ! करंत मत्त ख्यालयं !!
बुलाय उद्द लीनयं ! कुमार दो प्रवीनयं !!
ब्रह्मा सु इंद्रजित्तयं ! सु बुद्ध चित्त नित्तयं !!
बुलाय प्रोहितं लियं ! लरन्न मत्त जंकियं !!
बुलाय कायथं कला ! सुचारि  बुद्धि है भला !!
बुलाय भट्ट लीनयं ! नरेस थाप कीनयं !!
बुलाय वैस वीरयं ! चंदेल चारु धीरयं !!
बुलाय साहि सुंदरं ! करंत बत्त अंदरं !!
गहैरवार रूपयं ! खंगार जंग जूपयं  !!
बुलाय राज इंदरं ! मल्हन्न नारि मंदरं !!
तहाँ सुमत्त कीनयं ! अनेक भ्रम्म लीन्यं !!

Sunday, February 12, 2012

परमाल रासो

परमाल रासो 

सह्सा मल सांखुल संग दियं ! इतनै सरदार सुवाम कियं  
कयमास कमद्धुज विक्रमयं ! तह टांक सुचाऊ अति क्रमयं !
जहं गौर संघातिय जोर दलं ! तहं खेत खंगार से चार बलं !
कयमास सु संमर मद्ध हुवं ! चतुरंगिय सैन विराज दुवं  !!
हलकारिय सैन नरे सुरयं ! चले चावंड राय बली धुरियं !
इहि भांति सुफौज पिलाय दियं ! कविचंद कहै वरदाईययं !!

Tuesday, February 7, 2012

परमाल रासो




                              सम्राट प्रथ्वीराज और उनके सामंत   

                                   
                                   सज्यो प्रथिराज सुसज्जिय सैन ! सजे सब सावंत सूर सतेन !!
                                    सजे चाहवान सुकन्ह समथ्थ ! सजे कछवाह पजून सुगथ्थ !!1
सजे सँग चालुक सारँग देव  ! सजे सु पँवार सुलख्खन येव !!
सजे सँग दाहिम चांवड़  सूर ! सजे कयमास महामुख नूर !!2
सजे कमधुज्ज सु निद्दुर राय ! सजे परसंग सु किज्जय चाय !!
सजे सँग भौंह चंदेल सुधीर ! सजे अचलेश सु भट्टिय वीर !!3
सजे पडिहार सु अल्ह कुमार ! सजे सहसामल साखुल भार !!
सजे सु बघेले लख्खन लाय ! सजे चहुवान सु संजम राय !!4
सजे अतताइय सूर सतन्न ! सजे सँग हाहुलीराय हतन्न !!
सजे सँग गंभिर हाड हवाल !सजे वरहद्द हमीर सुचाल !!5
सजे रयपाल निसान बजाय ! सजे सँग धीर सु धाँधुव राय !!
सजे जयपाल सु  जादव वीर ! सजे जय सिंघ सु संगर धीर !!6
सजे सँग चंद पुंडीर मरद्द ! सजे सँग गौरस हादिय हद्द !!
सजे हरिचंद मलेसिय कद्द ! सजे सँग नाहरराय मरद्द !!7
सजे वर सँग सु पल्हन देव ! सजे सँग मल्ल विशाल सुयेव !!
सजे सँग जादव जाम मरद्द ! सजे गहिलौत सु गोइंद  हद्द !!8
सजे सँग वीर मकुन्द पंवार ! सजे विझराज सुखेत खंगार !!
सजे सँग बादुल सा दुलमोय !सजे सँग मल्ल चंदेल संजोय !!9
सजे सँग भट्टिय भानु गहीर !सजे सँग राम राठौर सु वीर !!
सजे निरवान सुवीर मवाह ! सजे सँग सूर प्रसंग अथाह !!10
सजे पडिहार सु पीप मरद्द ! सजे भर भीम भवाल सुहद्द !!
सजे सँग मोरिय सादुल सूर ! सजे कनकेश लिए मुख नूर !!11
सजे सँग तारन मल्ल सहस्स ! बलीभद्र पूरन मल्ल रहस्स !!
सजे सँग धवार धीर परम्म ! सजे सँग रावत राम गरम्म !12
लिए सब सावंत सूर सधन्न ! किये जुध चाव उपाव मरन्न !!
कियै दर कूच चले चाहवान ! चंदेलन  उप्पर क्रोध निदान !! 13


प्रस्तुत  पंक्तिया हिंदी साहित्य के महान ग्रन्थ परमाल  रासो ( जिसे  कुछ विद्वान "प्रथ्वीराज रासो" का ही "महोबा समय" मानते हैं ) से ली गयी हैं प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने सम्राट प्रथ्वीराज चौहान  के साथ महोबा आक्रमण के लिए जो  जो वीर सामंत अपने अपने दल के साथ युद्ध के लिए प्रस्तुत हुए  उनका वर्णन किया है ............................"अशोक सूर्यवेदी"

मलखान 


कुरिय संग सब भूप जुत , तिहि बंधव सुलतान !
तिन सह संगर ऊभिया , धन्य भूप मलिखान !!
धन्य धन्य बछराज पितु , धन्य जननि जस खानि !
तिहि मलिखे सूत जाइया , जा जस विदित  जहान !!


प्रथ्वीराज के साथी  सभी वंशो के सभी वीर  जिन्होंने सुलतान शहाबुद्दीन गौरी को बांधा उनके साथ संग्राम करने वाला वीर मलखान धन्य है उसके पिता बच्छ राज और माता धन्य हैं जिन्होंने मलखान जैसा पुत्र जाया जिसका यश जहान में प्रसिद्द है ............................................."अशोक सूर्यवेदी"


इत आयव चहुवान  नृप , उत आयव मलखान !
लखा लखौ दुहुँ ओर हुव , बज्जे घोर निसान !!
चाहुवान मलखान जुरि , होत घोर घमसान !
बीर अलकपुर संभु सह , बुल्लिय  यही जुबान !!
चाहुवान चंदेल भर , भिरत भूमि भरिवथ्थ !
लेहु ईस बहु सीस थां , कह कह वीर सुकथ्थ !!





 

Thursday, December 1, 2011

महाराजा खेत सिंह खंगार

  "महाराजा खेत सिंह खंगार और जुझौती का राज्य "
                    ***************************************** 
 
महाराज खेत सिंह खंगार

जुझौती खंड में स्वतंत्र हिन्दू खंगार राज्य के अधिष्ठाता राष्ट्र धर्म तथा जुझारू संस्कृति के प्रणेता खेत सिंह खंगार  विंध्य प्रदेश के गणाधिपति थे  1182  में जब प्रथ्वीराज ने महोबे पर आक्रमण किया तो खेत सिंह को समर का सहभागी बनाया इस युद्ध में खेत सिंह खंगार का अप्रितम  शौर्य चंदेली खड्ग झेल न सकी और और जैजाक भुक्ति राज्य से चंदेल गौरव का सूर्य सदा सर्वदा के लिए अस्त हो गया ! बैरागढ़ के मैदान में लड़े गए इस युद्ध में उदल मारा गया! आल्हा परमाल सहित मैदान छोड़ कर कालिंजर चला गया ! महोबा जीत लिया गया ! प्रथ्वीराज ने विजय का श्रेय खेत सिंह को दिया और उनकी मातहती में विजित प्रदेश का अधिपत्य सौंपकर दिल्ली लौट गए !खेत  सिंह ने राज्य प्रबंधन के लिए जुझारू नीतियों को सर्वोच्च मानकर राष्ट्र धर्म का सृजन किया अपनी जुझारू नीतियों के चलते उन्होंने चंदेल कालीन जेजाभुक्ति राज्य का  जुझौती नामकरण किया !खजुराहो, कालिंजर, महोबा और कुंडार जुझौती के प्रमुख नगर थे ! प्रथ्वीराज चौहान के संरक्षण एवं खेत सिंह महाराज के नेतृत्व में जुझौती  एक ताकतवर प्रदेश के रूप में उभर कर शक्ति केंद्र बन रहा था तभी मोहम्मद गौरी के आक्रमण में प्रथ्वीराज चौहान की पराजय होने से जुझौती के उद्देश्यों को बड़ा भारी धक्का लगा किन्तु खेत सिंह महाराज ने  जुझारू नीतियों के परिपेक्ष्य में जुझौती को स्वतंत्र हिन्दू राज्य घोषित कर मुस्लिम सल्तनत को चुनौती दे दी ! इधर राज्य की सुरक्षा, वीर संतति की उत्पत्ति, राष्ट्रीय भावनाओं के उदय ,पतितों के उत्थान एवं सम्मान के लिए अनेकानेक परम्पराएं और संस्कार जुझौती के जनजीवन में डाली जो आज तक विद्यमान हैं ! महाराज खेत सिंह खंगार ने चंदेल काल से चली आ रही नारी की भोग्या स्थिति को समाप्त कर उसे राष्ट्र ध्वजा के रूप में स्वीकार कर पूज्या का दर्जा दिया ! उन्होंने वीर प्रसवनी माताओं को विविध रूपों में शश्त्र थमा कर आत्म रक्षित किया खंगौरिया जहां महिलाओं के लिए अनिवार्य आभूषण हुआ तो पुरुषों  को भी खंगधारी बना दिया राज्य में धीवर से लेकर ब्रह्मण तक और जमादारों  से लेकर राजपूतों तक सभी वीरों और वर्गों को सम्मान मिला जिसकी छाप आज भी समारोहों में देखने को मिलती है ! जुझौती का बच्चा बच्चा सैनिक हो इसके निमित्त जन्म के बाद ही सीमा पर लेजाकर एक संस्कार की नीव डाली जो आज भी रक्कस के रूप में विद्यमान है !जुझौती में वीर बच्चे पैदा हो सेना को वीर सैनिक मिले इसके लिए जगदम्बा भवानी को बीजा सेन नाम देकर पूजा गया तो वहीं गजानन माता रक्षिका माई कालका  माई शक्ति भैरव आदि देव देवियाँ रण देवता के रूप में सुपूजित हुए रण के शहीदों को सामान आदर  भाव  से पूजा गया जो आज भी  गाँव  गाँव में स्थापित  हैं ! महाराज खेत सिंह खंगार ने अपनी जुझारू नीतियों के चलते राज्य के सामंतों ,सैनिको ,राजनैतिक मित्रों और राजपुरोहित ब्राहमणों के सहयोग से "खंग आरोति इति खंगार " की अवधारणा पर खंगार संघ की स्थापना की और सभी को खंगार भूषण  से विभूषित किया! जुझौती के बच्चे में राष्ट्र धर्म के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की भावना कूट कूट कर भरी हुई थी ! महाराज खेत सिंह खंगार की इन्ही जुझारू नीतिओं के कारण दिल्ली सल्तनत कभी जुझौती की और वक्र द्रष्टि से देखने का साहस नहीं कर सकी ! महाराज खेत सिंह खंगार के उत्तराधिकारियों ने जूझौति पर लगभग २०० वर्षों तक चुनौतीपूर्ण शासन किया !जुझौती की खंगार सत्ता से विधर्मी शासक सदा आतंकित रहे किन्तु दुर्भाग्य, अपने ही सामंतों(जो खंगार नहीं थे ) की गद्दारी   से खंगार राजवंश छला गया ! और वीर जुझौती से खंगार राजवंश का अंत हो गया किन्तु आज भी लोक कथाये, लोक परम्पराएं, लोक साहित्य और खंगार   भूपतियों की अमर कृति गढ़ कुंडार बड़े ही गौरव से खंगारों की कीर्ति का गान करते हैं ......................... ....."जय जुझौती -जय खंगार "

Friday, November 25, 2011

"एक युद्ध अब आर पार का होना बहुत जरुरी है"





करगिल ने बदला माँगा है मुंबई भेज रही सन्देश !
पंचवटी  में रावण बैठे शाह इमामों का धर वेश !!
तीर चले अब आगे कोई भारत माँ की छाती पर !
इससे पहले जंग छेड़ दो पाकिस्तानी धरती पर !!
धर्म संस्कृति के नैतिक मूल्यों की मांग सुरक्षा की !
उन्मांद नहीं आवश्यकता ये हिन्दू हित की रक्षा की !!
जब मंदिर की पूजा घंटी पीड़ा से आकुल व्याकुल हो !
जब आरतियों के दीपों की ज्योति प्रतीत शोकाकुल हो !!
जब कोयल पपीहे मैना के गीतों भी दहशत  हो !
जब चूड़ी पायल  कंगन झांझर के स्वर भी आहात हों !!
जब बचपन की किलकारी भी आँगन में नहीं सुरक्षित हो !
जब भारत माँ का शीश मुकुट ही दुश्मन हाथों लक्षित हो !!
तब धीरज संयम के कोई मोल  नहीं रह जाते हैं !
ज्यादा संयम करने वाले जग में कायर ही कहलाते हैं !!
हमने गौरी माफ़ किया था बदले में क्या पाया था !
ताशकंद  के समझौते ने लाल बहादुर खाया था !!
हम दुनिया के शक्ति शिखर हैं बतलाना बहुत जरुरी है !
एक युद्ध अब आर पार का होना बहुत जरुरी है 
.............................""अशोक सूर्यवेदी""

Wednesday, October 19, 2011

" गढ़ कुंडार कैमरे की नजर से "

. 
गढ़ कुंडार महामहल का दक्षिणी प्रष्ठ
(गंज  से लिया गया चित्र )

गढ़ कुंडार महामहल  का सिंह द्वार 

सिंह पौर से लिया गया महामहल  का प्राकृतिक सुषमा  से युक्त चित्र 

गढ़ कुंडार महा महल का उत्तरी प्रष्ठ 
( जौहर बाबड़ी से लिया गया चित्र  )
चित्र में दिखाई दे रहे हैं मोहम्मद नईम




गढ़ कुंडार महा महल का मुख्य द्वार

महल के आँगन में रानी बैठक में मो० नईम 

मुख्य द्वार के बाहर उत्तरी ओर आराम के क्षणों में अशोक सूर्यवेदी

प्लेटफॉर्म पर पोस देते मो०नईम 
( पीछे गिद्धवाहिनी मां के  मंदिर का विहंगम द्रश्य  )

अशोक सूर्यवेदी 

अशोक सूर्यवेदी

जौहर बाबड़ी और मो0 नईम

जौहर बाबड़ी से राजप्रसाद का विहंगम द्रश्य 

मो0 नईम जौहर बाबड़ी पर पोज  देते हुए 
पीछे गढ़ कुंडार का उत्तरी प्रष्ट


अशोक सूर्यवेदी फुरसत के क्षणों में योग मुद्रा में 

अशोक सूर्यवेदी फुरसत  के क्षणों में योग मुद्रा में  

जौहर बाबड़ी 

मो० नईम गढ़ कुंडार में